करारा जवाब!
मसालेदार कारारी भिंडी।
Prep Time
5minutes
Cook Time
20minutes
Prep Time
5minutes
Cook Time
20minutes
Instructions
  1. सबसे पहले भिंडी को दोनो सिरों से और फिर लंबाई मे काट लें।
  2. धीमी आँच पे १.५ चमच तेल कढ़ाई मे गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमे कटी भिंडी डाल दें।
  3. ७-८ मिनट तलने के बाद जब भिंडी का रंग गेहरा हो जाए तब हल्दी व नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  4. लगभग १ मिनट भुनने के बाद, भिंडी को एक प्लेट में निकाल लें।
  5. उसी कढ़ाई में २ चमच तेल और गरम कीजिए और उसमे जीरे का तडड़का तैयार कर लीजिए।
  6. तड़के में हींग व कटे हुए प्याज़ डालकर १-२ मिनट भुनें।
  7. भुने हुए प्याज़ में तली हुई भिंडी डाल कर २ मिनट पकाएँ।
  8. अब बेसन, आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर व ज़ीरा-धनिया पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
  9. २-३ मिनट भुनकर गैस बँद कर लें।
  10. भिंडी को धनिया पत्ती या प्याज़ से सजाकर रोटी या पराठे के साथ इसका मज़ा लें।